कड़ाके की ठंड से बिगड़ी दिनचर्या, शाम ढलते ही घरों में दुबक जाते हैं लोग
तस्वीर:- 43 सदर अस्पताल में आग तापते तीमारदार.प्रतिनिधि, गोड्डा
गोड्डा जिले के अलग-अलग हिस्से में तापमान में लगातार गिरावट होने व पछुआ हवा के चलने के कारण कनकनी बढ़ गयी है. कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या खराब हो गयी है. शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं. वहीं बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गयी है. हालांकि 9:00 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन होने पर लोगों को कुछ हद तक राहत अवश्य मिलती है. ठंड के कारण विभिन्न बाजारों में खासकर सुबह और संध्या के समय लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है. ठंड के प्रकोप को देखते हुए विभिन्न बाजारों में गर्म कपड़े स्वेटर, मफलर, जैकेट उन की बिक्री बढ़ गयी है, हालांकि अन्य वर्षों की तुलना में गर्म कपड़ों की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है. ठंड के प्रकोप के कारण वाहन चालकों को सवारी लेकर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर सुबह व देर शाम के समय सर्द हवाओं का असर ज्यादा महसूस किया गया. कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा. दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है. कई स्थानों पर गाड़ियां धीमी गति से चलती नजर आयी. दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा.क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
केवीके गोड्डा के मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने कहा कि शुक्रवार को गोड्डा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले दो दिनों तक पछुआ हवा चलने के साथ घना धुंध व कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी. लेकिन अभी कुछ दिनों तक लोगों को कनकनी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
