सदर प्रखंड के मोतिया पंचायत अंतर्गत मोतिया गांव में बुधवार की रात बिजली का टूटा हुआ तार छप्पर पर गिरने से एक परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया. पीड़ित भुटकू राम (पिता गंगा राम) ने बताया कि रात करीब तीन बजे अचानक बिजली का तार टूटकर उनके घर पर गिर गया. उनका घर फूस और पुआल का बना होने के कारण आग ने तेजी पकड़ ली. देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. भुटकू राम ने बताया कि इस अग्निकांड में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि उनके पास रहने के लिए छत, खाने के लिए अनाज और पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे हैं. घटना के बाद पीड़ित ने सदर सीओ, उपायुक्त और मुखिया को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी. स्थानीय मुखिया ने भी आवेदन को प्रशासन को अग्रसारित करते हुए तुरंत जांच कर उचित मुआवजा देने की अनुशंसा की, ताकि पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके.
मोतिया गांव में बिजली गिरने से परिवार का घर जलकर राख

मोतिया गांव में बिजली गिरने से परिवार का घर जलकर राख
Copied link
पीड़ित ने प्रशासन से तत्काल मदद और मुआवजे की मांग की