गोड्डा में हत्यारोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ससुर, सास और अन्य आरोपियों की तलाश जारी

गोड्डा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुर्मीचक पंचायत के रतरती (दास टोला) गांव निवासी ललन कुमार दास की 20 वर्षीय पत्नी ऋतु कुमारी की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मामले में पुलिस ने आरोपी पति ललन कुमार दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतका के पिता, तिलोबादार गांव निवासी राजेश कुमार पाल ने थाना में बेटी की दहेज प्रताड़ना और फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति ललन कुमार दास, ससुर गंगाधर रविदास, सास नीलू देवी और गोतनी विनीता कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बमरौली कटारा थाना प्रभारी ने बताया कि छोटे लाल निवासी भीकनपुर नगला सदा थाना नरखी फिरोजाबाद की तहरीर के आधार पर हत्यारोपी पति रविकुमार निवासी सरबतपुर थाना बमरौली कटारा को नगला सबला चौहारे से गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2025 को दी गयी तहरीर में छोटे लाल ने बताया कि उसकी पुत्री मंजू देवी की शादी चार वर्ष पूर्व रवि कुमार के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर रवि कुमार ने फंदा लगाकर बेटी को जान से मारने का प्रयास किया. घायल अवस्था में बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि अन्य अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >