छापेमारी दल ने 10.82 टन कोयला व दो बाइकें की जब्त

बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना के हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र के कद्दू टोला व हाहाजोर गांव के पास से अवैध रूप से रखे आठ टन कोयला जब्त किया गया.

प्रतिनिधि, बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना के हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र के कद्दू टोला व हाहाजोर गांव के पास से अवैध रूप से रखे आठ टन कोयला जब्त किया गया. वहीं, नीमाकला गांव के पास अवैध रूप से 2 मोटरसाइकिल पर कोयला लाद कर ले जाया जा रहा था. छापेमारी दल को देखकर मोटरसाइकिल चालक भागने में सफल हो गये. दल के सदस्यों ने मोटरसाइकिल एवं उस पर लदा हुआ 2.82 टन कोयला जब्त किया गया. इसीएल के सिक्योरिटी पदाधिकारी इंद्रदेव टुडू ने बताया कि दोनों जगहों से छापेमारी के दौरान 10.82 टन कोयला जब्त किया गया. संयुक्त छापेमारी में ललमटिया पुलिस, सीआइएसएफ एवं इसीएल के सिक्योरिटी पदाधिकारी शामिल थे. बताया कि जब्त कोयला ट्रैक्टर के माध्यम से इसीएल को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं, मोटरसाइकिल को थाना परिसर में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >