चिहारो पहाड़ में चैती दुर्गा विसर्जन के बाद नाच-गान में हुई झड़प

पुलिस ने समझाइश के बाद मामला कराया शांत

पथरगामा प्रखंड के चिहारो पहाड़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में चैती दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के बाद नाच-गान के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प की घटना सामने आयी. झड़प के समय एक युवक का समूह नाच रहे दूसरे युवक के समूह से भिड़ गया. सूचना मिलते ही पथरगामा थाना की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और समझाइश कर विवाद को शांत कराया. हालांकि खबर लिखे जाने तक थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आवेदन दर्ज नहीं किया गया था. गोड्डा के पूर्व बीजेपी विधायक अमित मंडल ने सोशल प्लेटफॉर्म पर इस घटना पर दुःख प्रकट किया और कहा कि इस प्रकार की मारपीट श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. श्री मंडल ने बताया कि उनके कार्यकाल में ऐसी घटना नहीं हुई थी और पथरगामा के लोगों को सोचना चाहिए कि श्रद्धा के अवसर पर हुड़दंगी का स्थान नहीं होना चाहिए. पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने कहा कि विसर्जन के बाद मंदिर के सामने नाच-गान चल रहा था, तभी दो पक्षों के बीच झड़प हुई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मामला शांत कराया. उन्होंने कहा कि फिलहाल थाने में मारपीट को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन पुलिस इस घटना को गंभीरता से देख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >