ठाकुरगंगटी में मोपहाड़ी खरहरी की वादियों में नववर्ष पर सैलानियों का उत्सव

वनभोज, मैया खरहरी के दर्शन और सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया नववर्ष

मानिकपुर पंचायत के मोपहाड़ी खरहरी स्थान की वादियों में नववर्ष के अवसर पर सैलानियों ने जोरदार उत्सव मनाया. कड़ाके की ठंड के बावजूद बिहार, बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस खूबसूरत स्थल पर पहुंचे और वनभोज का आनंद उठाया. पूरा परिसर नववर्ष के जश्न में रंगीन नजर आया. सैलानी डीजे की धुन पर नृत्य करते रहे, कुछ लोग मौज-मस्ती में मग्न दिखे, जबकि कई नव वर्ष के अवसर पर अपनी सेल्फी लेने में व्यस्त रहे. मोपहाड़ी की वादियों में स्थित मैया खरहरी के मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नववर्ष की मंगलकामना के साथ अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए चढ़ावा अर्पित किया. इस अवसर पर महाप्रसाद के रूप में खीर का वितरण भी किया गया. पंचायत के मुखिया इग्नासियश मुर्मू ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और परिसर में वनभोज का आनंद उठाते हैं. आकर्षण के कारण परिसर तक पहुंचने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. सुरक्षा व्यवस्था के लिए ठाकुरगंगटी के थाना प्रभारी राजन कुमार राम और मेहरमा के थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था. पर्यटन स्थल और आसपास के चौक-चौराहों पर पुलिस बल और चौकीदार तैनात किये गये थे. पेट्रोलिंग के माध्यम से सैलानियों और आम जनता पर नजर रखी गयी, ताकि नववर्ष का जश्न शांति एवं सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >