चार सदस्यीय टीम ने की उम्मीदवारों के प्रचार सामग्री की समीक्षा

एमसीएमसी सेल की अध्यक्ष प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

गोड्डा समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव 2026 की निगरानी को लेकर एमसीएमसी सेल की अध्यक्ष प्रेमलता मुर्मू के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में गोड्डा नगर परिषद, महागामा नगर पंचायत और वार्ड के कुल 42 उम्मीदवारों की चुनाव प्रचार सामग्री की जांच कर आवश्यक अनुमतियां दी गयी. टीम ने गोड्डा के केवल दो उम्मीदवार जितेंद्र कुमार और सुशील रवानी की ओर से मांगी गयी अनुमति को मंजूरी दी. सभी अन्य नौ उम्मीदवारों और महागामा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को बगैर अनुमति प्रचार सामग्री जारी करने पर नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी बताया गया कि कुछ उम्मीदवारों ने पर्चियों में मुद्रक का नाम और संख्या नहीं दर्ज की थी, जिन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया गया.

आरोप हटाने के बाद दी जाएगी अनुमति

महागामा नगर पंचायत के तीन उम्मीदवारों की पर्ची और बैनर की अनुमति फिलहाल रोकी गयी है. टीम ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों को अपने पर्चियों में आरोप वाली बातें हटाने के बाद ही अनुमति दी जाएगी. बैठक में डीपीआरओ अरविंद अग्रवाल, सूचना विज्ञान पदाधिकारी प्रमोद कुमार, निरभ किशोर और संतोष कुमार सदस्य के रूप में उपस्थित थे. साथ ही जनसंपर्क कर्मियों में आरजे मुर्मू और दिलीप कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >