सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कुशवाहा महासभा ने मनाया जश्न

कुशवाहा महासभा ने कारगिल चौक पर फोड़े पटाखे व बांटी मिठाईयां

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव और सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद गोड्डा जिले में भी उत्साह देखने को मिला. इस उपलब्धि से उत्साहित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, गोड्डा जिला इकाई के सदस्यों ने शहर के कारगिल चौक पर जश्न मनाया. बुधवार को महासभा के दर्जनों कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध लोग कारगिल चौक पर एकत्रित हुए. समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और सम्राट चौधरी के समर्थन में नारेबाजी की. इस दौरान आतिशबाजी भी की गयी. महासभा के सदस्यों ने राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की. इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना न केवल बिहार के लिए, बल्कि पूरे कुशवाहा समाज और विकासवादी राजनीति के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक जुझारू और जमीनी नेता हैं और उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा. इस खुशी के इजहार में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजीव मेहता, जिला अध्यक्ष डॉ. सदानंद महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध पंजियारा, सचिव अखिलेश कुशवाहा, अरुण कापरी, संतोष कुशवाहा, महासचिव अमरेंद्र कुमार अमर, उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मनोज मंडल, जगरनाथ महतो, संरक्षक कुंदन कुमार, जयकृष्ण माल, अधिवक्ता अमरेंद्र पंजियारा, कार्यालय सचिव त्रिवेणी कुशवाहा, संजीव राणा, रामरंजन भारती सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में इस राजनीतिक बदलाव का स्वागत किया और इसे एक नए युग की शुरुआत बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >