सड़क हादसे में घायल युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

परिजन ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी

थाना क्षेत्र के ठाकुर नहान पंचायत अंतर्गत दीपना गांव निवासी 21 वर्षीय संदीप कुमार की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक के पिता जनार्दन सिंह ने इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की. थाना में कांड संख्या 42/26 के तहत अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, बीते 4 मार्च को सुगाबथान-मोतिया मुख्य मार्ग, सिकटिया के समीप संदीप कुमार मोटरसाइकिल पर सवार थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट से बेहतर इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल गोड्डा और फिर उच्च उपचार के लिए रिम्स रांची भेजा गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि मामले में आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है और आगे की कार्रवाई जारी है. परिजन अब भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >