गोड्डा में मौसम ने दिखाई सर्दी की तीव्रता, आम जनजीवन प्रभावित

रात के तापमान में गिरावट और घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ीं

नये साल की शुरुआत के साथ ही गोड्डा जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जिले में ठंड अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है. कई दिनों से रात के तापमान में गिरावट और घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है. जानकारी के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीतलहर बनी हुई है. सुबह और रात के समय सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गयी है. दिन के समय भी धूप कम समय के लिए ही नजर आ रही है. भारतीय मौसम विभाग की ताजा चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं. शीतलहर और कोहरे का असर यातायात और स्वास्थ्य पर जिले के कई प्रखंडों में शीतलहर और घने से अति घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. इसका सीधा असर यातायात, स्वास्थ्य और रोजमर्रा के कामों पर पड़ रहा है. मौसम विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. केवीके के मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश के अनुसार, वर्तमान समय में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के कारण ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जिसके कारण जिले में हवा की गति 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गयी है. यही वजह है कि सर्दी का प्रकोप और अधिक तीव्र हो गया है. गोड्डा जिले में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन के तापमान से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. इसके बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी संभव है, लेकिन फिर धीरे-धीरे गिरावट आएगी. वर्तमान में गोड्डा जिला दो दिनों तक येलो अलर्ट मोड पर है. रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >