नारायणपुर गांव में जलजमाव से ग्रामीण परेशान

सड़क पर फैला गंदा पानी, आवागमन व स्वास्थ्य दोनों पर खतरा

हनवारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में सड़क पर लंबे समय से जमा गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाने से ग्रामीणों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. गांव की मुख्य सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे कीचड़ और दुर्गंध के बीच ग्रामीणों को आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं. इसी रास्ते से स्कूली बच्चों का आना-जाना होता है, वहीं बुजुर्गों एवं महिलाओं को भी गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ता है. फिसलन भरी सड़क के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं. बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब जलस्तर बढ़ जाने से सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है. जलजमाव के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गंदा पानी घरों के आंगन तक पहुंच जाता है, जिससे स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड प्रशासन को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र जल निकासी की समुचित व्यवस्था करायी जाये, नालियों का निर्माण अथवा मरम्मत कराई जाए तथा सड़क को ऊंचा और पक्का किया जाये, ताकि गांववासियों को इस गंभीर समस्या से स्थायी राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >