गोड्डा में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमाओं के आगमन पर निकली भव्य शोभायात्रा

अगले माह होगी बजरंगबली और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

गोड्डा जिला मुख्यालय के सरकंडा चौक पर नवनिर्मित हनुमान मंदिर में बजरंगबली एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के आगमन पर भक्तों ने भव्य स्वागत और शोभायात्रा का आयोजन किया. जानकारी के अनुसार, पुराने मंदिर को तोड़कर बने तीन मंजिला नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में बजरंगबली और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा. इसके लिए कोलकाता से आकर्षक प्रतिमाएं बनवाकर लायी गयी है. महाष्टमी की सुबह कोलकाता से प्रतिमाओं को सरकंडा चौक लाने के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. प्रतिमाओं के गोड्डा आगमन के समय श्रद्धालु पांडुबथान के समीप जुटने लगे. प्रतिमाओं के नगर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य शोभा यात्रा निकाली. शोभायात्रा नया समाहरणालय (पांडुबथान) से गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच सरकंडा चौक तक पहुंची. यात्रा के दौरान जय श्रीराम और वीर हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र आयोजन में शामिल हुए. मंदिर समिति के सदस्य बबलू सिंह और संजय सिंह ने बताया कि इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अगले माह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >