हनवारा पुलिस की कार्रवाई में गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

लंबित मामलों के निष्पादन के विशेष अभियान में मिली सफलता

हनवारा थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे समकालीन विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी. लंबे समय से लंबित मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नजाम (पिता : अब्दुल आलम), निवासी ग्राम श्रीचक, थाना सन्होला (बिहार) के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार, आरोपी न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गयी. हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस लगातार सक्रिय है. गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >