पोड़ैयाहाट के मध्य विद्यालय में सोलर प्लेट चोरी

अदाणी फाउंडेशन की ओर से दी गयी सोलर प्लेट रात में गायब

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मानिकपुर में अज्ञात चोरों ने सोलर प्लेट चोरी कर ली. यह सोलर प्लेट विद्यालय को अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गयी थी. विद्यालय के हेडमास्टर व्यासदेव भगत ने पोड़ैयाहाट थाने में लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं, जिसमें गैस सिलेंडर चोरी हो चुका था. हेडमास्टर ने कहा कि सोलर प्लेट की चोरी से विद्यालय की पेयजल व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रभावित होंगी. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोरी की घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है. पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >