बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया गांव में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया. कथा वाचिका देवी राजनंदिनी जी ने कहा कि भगवान कृष्ण का अवतार अधर्म के नाश के लिए हुआ था. उन्होंने बताया कि जब-जब संसार में अधर्म चरम सीमा पर होता है, भगवान अवतार लेकर इसे नष्ट करते हैं. कथा में उन्होंने विशेष रूप से कंस का नाश और धर्म की स्थापना के लिए भगवान कृष्ण द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला. देवी राजनंदिनी जी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने से मन को शांति और सुकून मिलता है. उन्होंने बताया कि जिस स्थल पर भगवान की कथा होती है, वह स्थल पवित्र हो जाता है. कथा के दौरान भगवान स्वयं विराजमान होते हैं, इसलिए कथा स्थल पर जाकर कथा सुनना अत्यंत पुण्य का कार्य है. कथा सुनने से मनुष्य के पाप का नाश होता है. कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, सुनील पंडित सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
अधर्म का नाश करने के लिए भगवान का होता है अवतार : राजनंदनी जी

अधर्म का नाश करने के लिए भगवान का होता है अवतार : राजनंदनी जी
Copied link
तेतरिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ का आयोजन