सुंदर डैम में नववर्ष के अवसर पर पुलिस रही मुस्तैद

एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने सैलानियों को दी शांतिपूर्ण जश्न की सलाह

बोआरीजोर प्रखंड के प्रमुख पर्यटक स्थल सुंदर डैम में नववर्ष के अवसर पर गोड्डा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में पुलिस बल ने निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस ने पर्यटक स्थल पर उपस्थित सैलानियों से अपील किया कि वे नववर्ष का आनंद शांति और अनुशासन के साथ मनायें. किसी भी प्रकार का हंगामा या उपद्रव करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी. एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी को शाम होने से पहले घर लौट जाने की हिदायत दी. इस अवसर पर युवा और युवतियों की टोली ने सुंदर डैम में नववर्ष का आनंद उठाया और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लिया. साथ ही, युवाओं ने मनोरंजन के साथ मतदान संबंधी जागरूकता अभियान में भी भाग लिया. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु देव चौधरी और थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव भी मौजूद थे. सुंदर डैम के निवासी और झारखंड आंदोलनकारी जर्मन बास्की ने बताया कि पर्यटक स्थल पर भारी भीड़ रही. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से हर वर्ष यहां नववर्ष का जश्न शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >