दो सड़क हादसों में तीन गंभीर रूप से घायल, युवती भागलपुर रेफर

हंसडीहा एनएच 133 पर स्कॉर्पियो ने युवती को मारी टक्कर

गोड्डा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एक युवती की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, पहली घटना गोड्डा-हंसडीहा एनएच 133 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय हुई. यहां एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने चुआपानी गांव की निवासी निशा कुमारी को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने निशा की गंभीर स्थिति और अंदरूनी चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. वहीं दूसरी दुर्घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास घटी. एक अनियंत्रित अज्ञात हाइवा ने बाइक सवार तालिब अंसारी (लंगडाडीह) और कमाल अंसारी (रानीडीह) को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गयी और ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, सदर अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है. घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र के व्यस्त चौराहों पर भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >