सोनपुर में कौआ नदी पर मंत्री ने किया चेक डैम का शिलान्यास

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किसानों को दी सिंचाई सुविधा की सौगात

ठाकुरगंगटी प्रखंड के फुलबडिया पंचायत स्थित सोनपुर गांव में कौआ नदी में चेक डैम के लिए आधारशिला रखी गयी. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 1 करोड़ 5 लाख 82 हजार 100 रुपये की लागत से बनने वाले डेम के लिए नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इस अवसर पर श्रीमती पांडेय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें पूरी की गयी हैं. चैक डेम बनने के बाद इस क्षेत्र में पर्याप्त जल संचय होगा और हजारों एकड़ जमीन पर लगी फसल को सिंचाई की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा और अच्छी पैदावार सुनिश्चित होगी. मंत्री ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार विकास की गंगा बहा रही है. नदी में कई जगह चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है और अन्य स्थलों की पहचान भी की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि भौरा बराज परियोजना को दुरुस्त कर किसानों को लाभ पहुंचाया गया है. इस अवसर पर बीडीओ विजय कुमार मंडल, दीपक मुर्मू, मोहम्मद औरंगजेब, मिहिर कुमार महतो, गुड्डू प्रसाद महतो, मिस्टर खान, जयचंद मरांडी और जीतराम हांसदा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >