ब्रैथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच, 40 से अधिक काटे गये चालान

गोड्डा में नये साल पर सड़क सुरक्षा अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस सख्त

नए साल के स्वागत और सड़क सुरक्षा को लेकर गोड्डा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. इसी क्रम में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस ने एक सप्ताह से सघन अभियान चलाया. शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ब्रेथ एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों की जांच की गयी, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया. यह विशेष अभियान एसपी मुकेश कुमार के निर्देशानुसार नगर थाना और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में चलाया गया. अभियान के दौरान शहर के बस स्टैंड, भागलपुर रोड, सुन्दरपहाड़ी रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीम ने वाहनों को रोका और चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की. जांच के दौरान करीब 40 वाहन चालकों के मुंह में निर्धारित सीमा से अधिक शराब पायी गयी, जिसके बाद उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गयी. डीटीओ ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 हजार रुपये तक का जुर्माना और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जा सकती है. नगर थाना प्रभारी दिनेश महली और मुफ्फसिल थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि दिसंबर माह में अब तक चलाये गये अभियानों में शहर भर में कुल 40 चालान किये जा चुके हैं. नये साल के मद्देनजर यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >