हादसे रोकने के लिए लीलातरी में पुलिस ने लगाया स्पीड ब्रेकर

ललमटिया पुलिस ने ललमटिया-पीरपैंती मुख्य सड़क के लीलातरी गांव के आसपास दो से तीन जगहों पर स्पीड ब्रेकर लगवाया.

तस्वीर:- 41 सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाते थाना प्रभारी प्रतिनिधि, बोआरीजोर ललमटिया पुलिस ने ललमटिया-पीरपैंती मुख्य सड़क के लीलातरी गांव के आसपास दो से तीन जगहों पर स्पीड ब्रेकर लगवाया. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि सड़क पर लगातार दुर्घटना होती रहती है. कई लोग घायल हो चुके हैं. मौत भी हुई है. पुलिस दुर्घटना वाले जगहों को चिह्नित कर स्पीड ब्रेकर लगा रही है. ताकि तेज गाड़ी चलाने वाले की गति पर अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल व अन्य कोई भी गाड़ी तेज गति से नहीं चलायें. मोटरसाइकिल चालक हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलायें. सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है. सुरक्षा नियम का पालन करना सभी को आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >