बांध खुदाई की आड़ में अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा, नहीं मिले चालान या दस्तावेज

अमडीहा गांव में अवैध बालू उत्खनन का पुलिस ने किया भंडाफोड़

गोड्डा जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में बांध खुदाई की आड़ में किये जा रहे अवैध बालू उत्खनन और परिवहन का भंडाफोड़ किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि अमडीहा गांव स्थित बांध खुदाई स्थल पर नियमों की अवहेलना करते हुए अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है. इस पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी की और मौके से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गये ट्रैक्टरों के पास बालू खनन व परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या दस्तावेज नहीं पाये गये. इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना परिसर में खड़ा कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफ्फसिल थाना पुलिस ने जिला खनन पदाधिकारी को विस्तृत प्रतिवेदन भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खनन विभाग से निर्देश प्राप्त होते ही संबंधित वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी परियोजना की आड़ में प्राकृतिक संपदा की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >