बसंतराय में झारखंड आंदोलनकारियों को अंचल प्रशासन ने किया सम्मानित

अंचल कार्यालय सभागार में प्रमाण पत्र वितरित कर उनके संघर्ष और योगदान को नमन

बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सैकड़ों आंदोलनकारियों को गुरुवार को अंचल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया. अंचल कार्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित आंदोलनकारियों को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किये गये. यह सम्मान राज्य सरकार द्वारा गठित चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर दिया गया. अंचलाधिकारी सह बीडीओ श्री मरांडी ने प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा है. उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही अलग राज्य का सपना साकार हो सका. कार्यक्रम में झामुमो के जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मो. सुल्तान अहमद, इरफान आलम सहित कई राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभी ने आंदोलनकारियों के योगदान को नमन किया. झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार उन सभी लोगों को आंदोलनकारी के रूप में मान्यता दी गयी है, जो जेल नहीं गये लेकिन रैलियों में डुगडुगी बजाने, गीत गाने या लेखनी के माध्यम से आंदोलन को मजबूती देने में योगदान देते रहे. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन केवल राजनीतिक संघर्ष नहीं, बल्कि अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई थी, जिसमें आंदोलनकारियों ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान अहमद, जेएमएम नेता मो. इरफान आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >