गोड्डा में अध्यक्ष पद के पांच व महागामा में तीन उम्मीदवारों ने खरीदे एनआर

पहले दिन अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए नहीं हुए नामांकन

गोड्डा जिले के गोड्डा और महागामा में नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रपत्र बिक्री और नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई. पहले दिन अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. केवल नाम निर्देशन प्रपत्र की बिक्री हुई. गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने 12500 रुपये का और वार्ड पार्षद पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामजदगी के पर्चे खरीदे. निर्वाची पदाधिकारी अविनाश पुर्णेन्दु ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जितेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल, प्रखर कुमार, मो. जफर अंसारी, मो. कामरान और राजेश कुमार साह ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा है. उन्होंने यह भी कहा कि पहले दिन नामांकन शून्य रहा. महागामा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 3 और वार्ड पार्षद पद के लिए 28 उम्मीदवारों ने नामजदगी के पर्चे खरीदे. निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता रितेश जायसवाल ने बताया कि महागामा में पुष्पा मरांडी, राकेश सोरेन और लखी राम मरांडी ने अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र खरीदा है. पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. अनुमंडल कार्यालय में अध्यक्ष पद और प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन की व्यवस्था की गई है. पहले दिन कार्यालय परिसर में बैरिकेटिंग की गई थी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात थे.

नाम निर्देशन पत्र के साथ आवश्यक कागजात

1. प्रपत्र-6 नाम निर्देशन पत्र, सभी कॉलम भरे हुए.

2. प्रपत्र-24 शपथ पत्र, नोटरी पब्लिक द्वारा सत्यापित.

3. अभ्यर्थी, प्रस्तावक और समर्थक का हस्ताक्षर सत्यापन.

4. नाजिर रसीद.

5. गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 2500 रुपये शुल्क.

6. महागामा नगर पंचायत एसटी अध्यक्ष पद के लिए 1250 रुपये शुल्क.

7. सामान्य वर्ग वार्ड पार्षद पद के लिए 1000 रुपये शुल्क.

8. एससी, एसटी, बीसी-1, बीसी-2 और महिला वार्ड पार्षद पद के लिए 500 रुपये शुल्क.

9. प्रस्तावक और समर्थक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, स्व अभिप्रमाणित प्रति संलग्न.

10. आरक्षण की स्थिति में जाति प्रमाण पत्र की अभिप्रमाणित प्रति.

11. नगरपालिका कर चुकता और दो बच्चों से अधिक न होने का स्व-घोषणा पत्र.

12. नया बैंक पासबुक.

13. अभ्यर्थी का फोटो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >