खेत-खलिहानों और पिकनिक स्पॉटों में मनाया नये साल का आनंद

पोड़ैयाहाट में नववर्ष पर पिकनिक और पूजा-अर्चना का उत्सव

नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर गुरुवार को पोड़ैयाहाट में लोगों ने जमकर पिकनिक का आनंद उठाया. ठंड को भी धता बताते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोग खेत-खलिहानों में पिकनिक मनाते नजर आये. खासकर बच्चों का उत्साह देखने लायक था, जो खुले मैदानों और पिकनिक स्पॉटों में खेलकूद और मनोरंजन में व्यस्त रहे. प्रखंड के प्रमुख पिकनिक स्पॉट जैसे सलगाटांड पहाड़, त्रिवेणीबीर और किता मकड़ा में लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ पिकनिक का आनंद ले रहे थे. लोगों ने भोजन, गाने-बजाने और खेलकूद के साथ नववर्ष का जश्न मनाया. धार्मिक गतिविधियों में भी लोगों ने सक्रिय भागीदारी की. कई परिवार अपने परिवार और मित्रों के साथ आसपास स्थित मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और देवी-देवताओं के दरबार में सुख-समृद्धि की कामना की. युवाओं और बच्चों में सेल्फी लेने का उत्साह देखने को मिला. ग्रीटिंग कार्ड की दुकानों पर हल्की भीड़ रही. विक्रेता ने बताया कि अब पहले की तरह ग्रीटिंग कार्ड्स की बिक्री नहीं होती, अधिकतर संदेश मोबाइल के माध्यम से भेजे जाते हैं. हालांकि बच्चों में डोरेमोन, छोटा भीम और मोटू पतलू जैसे कार्टून पात्रों वाले स्टिकर कार्ड्स अभी भी लोकप्रिय हैं. इस प्रकार, पोड़ैयाहाट में नये साल का स्वागत पिकनिक, मनोरंजन और पूजा-अर्चना के संग उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >