संविधान के महत्व और पालन करने पर दिया जोर

राजमहल कोल परियोजना में राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह आयोजित

बोआरीजोर के राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह मनाया गया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक मनोज इमानुएल टुडू ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है. उन्होंने संविधान को भारत की आत्मा बताते हुए इसके पालन को सभी का कर्तव्य बताया. कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. इसके साथ ही संविधान की रस्तावना का सामूहिक वाचन कर सभी ने संविधान के पालन के लिए शपथ ली. कर्मचारियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विजेता कर्मी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में चरणजीत सिंह, प्रणव कुमार, विजय कुमार, सौरभ कुमार, भैरव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >