उमंग दिवस पर किशोर-किशोरियों को मिला जीवन कौशल पर मार्गदर्शन

10 से 19 वर्ष के बच्चों को शारीरिक व मानसिक बदलावों की दी गयी जानकारी

शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर गांधीग्राम में 10 से 19 वर्ष के किशोर और किशोरियों के लिए उमंग दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लाभुकों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, भावनाओं में उतार-चढ़ाव जैसे मूड स्विंग, शर्मिंदगी आदि विषयों पर चर्चा की गयी और उनसे निपटने के उपाय बताये गये. कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि प्रत्येक माह के शुक्रवार को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उमंग दिवस का आयोजन किया जाएगा, ताकि बच्चों और किशोरों को नियमित रूप से मार्गदर्शन मिल सके. इस अवसर पर बीपीएम. पंकज कुमार, सीएचओ खुशबू कुमारी, नोडल सीएचओ रायवन लोधी, एएनएम चंदा कुमारी, रीता कुमारी, संगणक चंद्रशेखर चौधरी के साथ ही सहिया साथी और सहिया जयमंती देवी उपस्थित थीं. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों को उनके जीवन के संवेदनशील दौर में सही जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना था, ताकि वे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ विकास कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >