गोड्डा में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोग गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

पोड़ैयाहाट और मोतिया ओपी क्षेत्र में मानसिक दबाव व पारिवारिक कलह से लोग उठाने को मजबूर

गोड्डा जिले के दो अलग-अलग गांवों में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों को स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, पहली घटना पोडैयाहाट प्रखंड के देवंधा गांव की है. गांव निवासी श्याम परीक ने कहा कि उनका पुत्र किसी लड़की के प्रेम जाल में फंसने के बाद फरार हो गया था. आरोप है कि इस कारण लड़की के परिजनों ने श्याम परीक को डराया-धमकाया. मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर श्याम परीक ने जहरीले कनेल फूल के बीज खा लिये. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गये. वहीं दूसरी घटना मोतिया ओपी क्षेत्र के दरदघट्टी गांव में घटी. विवाहिता प्रियंका देवी ने पारिवारिक कलह और तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया. उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों मामलों की जानकारी प्राप्त कर छानबीन शुरू कर दी है. सदर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर होने तक चिकित्सकीय निगरानी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >