पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय में नये एमओ अभय तिवारी ने निवर्तमान एमओ गौतम ठाकुर से प्रभार ग्रहण किया. इस अवसर पर पूर्व एमओ को गोदाम प्रबंधक के रूप में नया पदभार भी सौंपा गया. इस दौरान डीलर संघ के अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में पूर्व एमओ गौतम ठाकुर के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह में उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया और उनके कार्यकाल के दौरान किये गये योगदान की सराहना की गयी. इस अवसर पर सुनील साह, उमेश भगत, दिवाकर यादव, अनंतराम ठाकुर, नरेश यादव, चंदन कुमार, वीणा कुमारी, राजू डे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. समारोह में उपस्थित लोगों ने पूर्व एमओ को उनके भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और नये एमओ अभय तिवारी को प्रभार ग्रहण करने पर बधाई दी.
पोड़ैयाहाट में नये एमओ अभय तिवारी ने ग्रहण किया प्रभार
डीलर संघ की ओर से विदाई समारोह में पुष्प गुच्छ देकर किया गया सम्मानित
