विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और राष्ट्रवाद पर दिया जोर

गोड्डा के ब्लॉक मैदान में सकल हिंदू समाज का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न

गोड्डा मुख्यालय के ब्लॉक मैदान में रविवार को सकल हिंदू समाज के द्वारा भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय नगर अध्यक्ष सुशील रमानी, जिप अध्यक्ष बेबी देवी, डॉ. विपिन, परमा नंद बाबा, गायत्री परिवार के सभी सदस्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सम्मेलन की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गयी. महिलाओं और बच्चों की भारी उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह आयोजन केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे समाज का प्रतिनिधित्व कर रहा था. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर चर्चा करना था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल कुमार ठाकुर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिंदू समाज में बढ़ती कुरीतियों को दूर करने और समाज को एकजुट करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को याद रखना चाहिए. जातिवाद से ऊपर उठकर सशक्त समाज का निर्माण करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. मुख्य वक्ता ने आगे कहा कि समाज की किसी बेटी के साथ किसी अप्रिय घटना को जातियों के चश्मे से देखना समाज के लिए हानिकारक है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हम तेरा-मेरा और फलां जात के नाम पर बंटे रहेंगे, तब तक समाज सुरक्षित नहीं रह सकता. उन्होंने एकजुटता को ही समाज के लिए एकमात्र समाधान बताया. भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे. मैदान में चारों ओर भगवा ध्वज लहरा रहे थे और पूरा वातावरण जय घोष से गुंजायमान था. सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद सभी उपस्थित जनसमूह और आयोजकों ने इसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया. कार्यक्रम के अंत में श्री राम खिचड़ी प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद वितरण के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का विशेष माहौल देखा गया. मारवाड़ी महिला समिति शाखा गोड्डा की अध्यक्ष पूजा बजाज, सचिव सुषमा झुनझुन वाला, उपाध्यक्ष सरिता गाड़िया, पूर्व अध्यक्ष मीरा बजाज, लक्ष्मी गाड़िया, कंचन गाड़िया और सुनीता गाड़िया सहित सभी मेंबरों ने ठंडा पानी पिलाने का कार्य किया. इस अवसर पर विभाग प्रचारक बिगेन्द्र जी, सुरेश साह, सूरज सिंह, अमित ठाकुर, राजकिशोर, मुकेश, दिवाकर, सुनील साह, विवेकानंद भारती, अनूप इत्यादि लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >