रौतारा दुर्गा मंदिर परिसर में 161 नागरिकों ने जमा किये आवेदन

गोड्डा नगर में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला के विभिन्न प्रखंडों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से शिविरों का आयोजन शुरू किया गया. इसी कड़ी में शुक्रवार को गोड्डा नगर परिषद् क्षेत्र के रौतारा दुर्गा मंदिर परिसर में शिविर लगाया गया. शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास मिशन, आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, बिजली विभाग, बाल विकास, श्रम विभाग, पेयजल कनेक्शन, जनधन खाता, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन सहित कई विभागों के स्टॉल लगाये गये. शिविर में वार्ड संख्या 1, 2 और 3 के कुल 161 नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन किया. पहले दिन शिविर में काफी भीड़ रही और ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ लेने में गहरी रुचि दिखायी. शिविर के नोडल पदाधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक मार्टिन विजयन ने कहा कि इसका उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार पर उपलब्ध कराना है, ताकि लोग समय और संसाधनों की बचत के साथ योजनाओं का लाभ उठा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >