गोड्डा के कोयला-परसा मार्ग पर दरगाह के पास जलजमाव से लोग परेशान

Godda News : गोड्डा के कोयला-परसा मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दरगाह के पास महीनों से जमा गंदा पानी राहगीरों, नमाजियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

हनवारा से फिरोज आलम की रिपोर्ट 

Godda News : गोड्डा जिले के महागमा प्रखंड के ग्राम पंचायत कोयला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव अब आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गया है. कोयला-परसा मुख्य मार्ग पर कोयला दरगाह के पास पिछले कई महीनों से सड़क पर गंदा पानी जमा है. नाला निर्माण नहीं होने के कारण इस मुख्य रास्ते ने अब एक गंदे तालाब का रूप ले लिया है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों की परेशानी कोयला दरगाह के ठीक सामने हमेशा गंदा और बदबूदार पानी जमा रहता है. इससे यहां आने वाले अकीदतमंदों और नमाजियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पवित्र स्थल के पास इस तरह जलजमाव होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं.  वहीं, दूषित पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है. 

ग्रामीण विकास मंत्री से त्वरित कार्रवाई की मांग

समस्याका कोई प्रशासनिक समाधान न निकलता देख अब ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय विधायक और राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग की कमान संभाल रहीं उनकी विधायक इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देगी. 

कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीण ने माननीय मंत्री से मांग की है कि दरगाह के पास अविलंब पक्के नाले का निर्माण शुरू कराया जाए, जिससे इस खराब स्थिति से मुक्ति मिल सके. ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि इस बार भी जल्दी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. 

यह भी पढ़ें: रामगढ़ : पतरातू की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा सिद्धिटेक स्किल्ड, हुनर से मिल रही नई पहचान

यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >