भगैया-बाराहाट मार्ग पर सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत

-हाइवा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची, इलाज के दौरान गयी जान

गोड्डा जिले के भगैया-बाराहाट मुख्य मार्ग पर बुधवार को खंधार मोड़ के पास एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 वर्षीय चंचल कुमारी की मौत हो गयी. मृतका जीवन खुटहरी गांव निवासी भगीरथ ठाकुर व पूनम देवी की दूसरी पुत्री थीं. परिजनों के अनुसार, चंचल कुमारी बुधवार दोपहर को निजी स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया और वहां से एनटीपीसी अस्पताल, कहलगांव भेजा गया. एनटीपीसी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. स्थानीय लोगों ने भाग रहे हाइवा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन ने यह भी बताया कि मृतक बच्ची की एक बड़ी बहन मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिससे परिवार पर दुःख की गंभीर छाया पड़ी है. थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद हाइवा, चालक और मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

सड़क हादसे में हुई बच्ची की मृत्यु के मामले में हाइवा को जब्त कर लिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर हाइवा, चालक एवं मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमाB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >