स्थानांतरित कर्मियों ने अनुभव किये साझा, बीडीओ ने की सेवाओं की सराहना

पंचायत कर्मियों के स्थानांतरण पर विदाई सम्मान समारोह आयोजित

शुक्रवार को प्रखंड के सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल की उपस्थिति में पंचायत सचिव, जनसेवक और रोजगार सेवक के स्थानांतरण को लेकर विदाई-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सभी स्थानांतरित कर्मी उपस्थित होकर बारी-बारी से अपने-अपने पंचायतों के कार्यों का अनुभव साझा करते हुए बीडीओ विजय कुमार मंडल को धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर बीडीओ विजय कुमार मंडल ने कहा कि सरकारी सेवा में तबादला आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आप सभी ने पंचायत के कार्यों में जो सेवा दी, वह सराहनीय है. मुझे आशा है कि आप जहां भी रहें, वहां भी अपने कार्यों का उत्कृष्ट निर्वाह करेंगे ताकि सरकार की ओर से किये जाने वाले विकास कार्यों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके. स्थानांतरित कर्मियों ने बताया कि ठाकुरगंगटी प्रखंड में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम जनता का सहयोग और स्नेह उन्हें हमेशा याद रहेगा. उन्होंने कहा कि अब वे अपने नए पदस्थापित प्रखंड में यहां के अनुभव और कार्यों को साझा करेंगे. इस दौरान प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >