बलबड्डा में बर्फ विक्रेता पिंटू तांती हत्याकांड की गुत्थी अब भी नहीं सुलझी

22 दिन बाद भी पुलिस जांच का निष्कर्ष नहीं, ग्रामीण और परिजन न्याय की प्रतीक्षा में

बलबड्डा थाना क्षेत्र के छगराहा गझंडा मुख्य मार्ग पर 13 मार्च को हुई बर्फ विक्रेता पिंटू तांती की हत्या का रहस्य अब तक नहीं सुलझा है. घटना के 22 दिन बीत जाने के बावजूद हत्यारे का पता नहीं चल पाया है. 23 मार्च की देर शाम पिंटू तांती का साइकिल पर झूलता हुआ शव मिला था. ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे, तब तक युवक में सांसें चल रही थीं. उन्हें तुरंत निजी चिकित्सक के पास बलबड्डा ले जाया गया. चिकित्सक ने स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए महागामा भेजा, लेकिन महागामा अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा, और हत्या की गुत्थी सुलझाने की जांच शुरू की. हालांकि, अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस ने मामले को हत्या से संबंधित मानते हुए हर बिंदु पर जांच जारी रखी है. स्थानीय लोग और परिजन इस मामले में न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं. घटना के बाद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था. लेकिन हत्यारे का पता न चलने और जांच में देरी के कारण पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं और ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है. फिलहाल मामला तहकीकात के दायरे में है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >