गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का अस्थायी रूट परिवर्तन

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन अब नामकुम स्टेशन पर समाप्त और प्रारंभ होगी

रेलवे द्वारा रांची में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण रेल परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है. इसी क्रम में 18620/18619 गोड्डा-रांची-गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट भी अस्थायी रूप से बदल दिया गया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह ट्रेन 7 जनवरी 2026 तक अपने निर्धारित गंतव्य रांची की बजाय नामकुम स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी. इस दौरान गोड्डा से रांची जाने वाले यात्रियों को नामकुम स्टेशन पर उतरना होगा, जबकि रांची से गोड्डा के लिए यात्रियों को नामकुम स्टेशन से ही ट्रेन पकड़नी होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें. साथ ही असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक साधनों या अन्य ट्रेनों की योजना बनाकर यात्रा करें. कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेन का परिचालन पुनः अपने नियमित रूट पर बहाल कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >