गड़ी पड़वारा गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

पेयजल और सड़क की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के बनियाडीह पंचायत के अंतर्गत गड़ी पड़वारा के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. गांव में पेयजल की गंभीर समस्या है और ग्रामीणों को गांव से बाहर आने-जाने के लिए पक्की सड़क तक नसीब नहीं हुई है. वर्तमान में ग्रामीण पगडंडी के सहारे ही आवागमन करने को मजबूर हैं. 20 घरों में लगभग दो सौ लोग निवास करते हैं. गांव के ग्रामीण दुखू मिर्धा, परमेश्वर मिर्धा, सिकंदर मिर्धा, महेंद्र मिर्धा और महेश्वर यादव ने बताया कि पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है. मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण गांव के लोग अपने आप को कैद जैसा महसूस कर रहे हैं. सड़क के अभाव में चार पहिया वाहन नहीं आ पाते, जिससे विकास भी प्रभावित है. ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में भी गंभीर कमी है. अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे चारपाई के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ता है, क्योंकि एंबुलेंस तक पहुंच नहीं पाती. बच्चों के लिए शिक्षा की भी सुविधा नहीं है. छोटे बच्चे पूरे दिन खेलकर समय बिताते हैं और आंगनबाड़ी केंद्र भी उपलब्ध नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पूरब की ओर बनियाडीह गांव और उत्तरी दिशा में धरनीचक आदिवासी बहुल गांव तक सड़क बनायी जा सकती है. फिलहाल, दोनों दिशाओं में केवल पगडंडी ही उपलब्ध है. ग्रामीण छोटे बच्चों और राशन की खरीदारी के लिए एक किलोमीटर पैदल चलकर गोपालपुर गांव जाते हैं. पंचायत मुखिया गीता देवी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दिशा में पहल की जा रही है और जमीन उपलब्ध होने पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिले और गांव का विकास आगे बढ़ सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >