गांधी मैदान तीन दिवसीय नेटबॉल का जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू

जिले के खिलाड़ियों को मेधा दिखाने का मिलेगा मौका

गोड्डा के गांधी मैदान में जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजनन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पी सोलेमन व एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने संयुक्त रूप से किया. तीन दिवसीय सीनियर व सब जूनियर जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के दौरान ममता कुमारी ने बॉल को नेट में फेंक कर किया. इस दौरान ममता कुमारी ने खिलाड़ियों को बेहतर सहयोग मिलने से जिलs के खिलाड़ियों को अपना मेधा दिखाने का मौका मिल सकेगा. एसडीओ श्री उरांव ने कहा कि सरकार उन्हें हर तरह से सहयोग को तैयार है. खिलाड़ी दो कदम चलें तो सरकार चार कदम को बढ़ने को तैयार है. खेल आरंभ होने के साथ ही खिलाड़ियों ने बैंड व बाजा के साथ मार्च पास्ट किया. मालूम हो कि 8 से आरंभ होकर 10 सितंबर को खेल का समापन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >