पूर्णिमा को शिव चर्चा सुन कर भाव विभोर हुए भक्त

महादेव बथान स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में पूर्णिमा पर शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया.

प्रतिनिधि, महागामा महादेव बथान स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में पूर्णिमा पर शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए. कार्यक्रम के दौरान शिव शिष्य अरविंद कुशवाहा व अर्जुन ठाकुर ने शिव गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान शिव केवल देवों के देव ही नहीं, बल्कि ज्ञान, वैराग्य और करुणा के प्रतीक हैं. शिव गुरु की शिक्षाएं मानव जीवन को सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. वक्ताओं ने शिव तत्व, शिव भक्ति और शिव साधना के महत्व को सरल शब्दों में समझाया. इस दौरान शिव चर्चा के साथ-साथ भगवान शिव के संगीतमय भक्ति भजनों की प्रस्तुति भी की गयी. इस दौरान शिव भजनों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. भजनों की मधुर धुनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय शिव भक्तों का सराहनीय योगदान रहा. शिव चर्चा कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >