एनएसयूआइ नेता ने अवधेश प्रजापति को प्रत्याशी बनाने का ठोका दावा

पोड़ैयाहाट विधानसभा से पार्टी उम्मीदवार बनाने की मांग

गोड्डा जिला कांग्रेस विधानसभा प्रभारी अनुकूल मिश्रा के समक्ष कांग्रेस के प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति को पोड़ैयाहाट से पार्टी उम्मीदवार बनाने का दावा एनएसयूआइ नेता द्वारा किया गया है. एनएसयूआइ नेता गोलू सिंह ने श्री प्रजापति का प्रतिनिधित्व करते हुए अनुकूल मिश्रा के समक्ष दावा का आवेदन प्रस्तुत किया है. इस दौरान कहा गया है कि श्री प्रजापति लगातार 20 वर्षों से लोगों से जुड़े हैं और पार्टी के साथ लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं. लगातार क्षेत्र का दौरा के दौरान श्री प्रजापति को अधिकांश कांग्रेसी कार्यकर्ता नये चेहरे को उतारने की मांग कर रहे है. पोड़ैयाहाट सीट पर अवधेश प्रजापति को उम्मीदवार बनाने के प्रति पार्टी को आवश्यक विचार करना चाहिए. इस मामले पर श्री मिश्रा ने पत्र को स्वीकार करते हुए गंभीरता से सोचने की बातों पर बल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >