साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

सात साल से था फरार, ललमटिया पुलिस ने दबोचा

बोआरीजोर. ललमटिया पुलिस ने सात वर्ष से फरार चल रहे साइबर ठगी के आरोपी जोसेफ मुर्मू पिता मरकुश मुर्मू को जेल भेज दिया. वह पियाराम गांव का रहनेवाला है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि उसके विरुद्ध वर्ष 2017 में मामला दर्ज हुआ था. गुप्त सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उस पर राजमहल परियोजना के अधीनस्थ हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र में प्राइवेट कंपनी मोंटे कार्लो में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा ठगी का आरोप है. कांड संख्या 41/24 दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >