नगर निकाय चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर

पेड न्यूज और एकतरफा प्रचार पर जताई चिंता, नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

गोड्डा नगर परिषद एवं महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर निगरानी और कड़ी कर दी है. मंगलवार को डीपीआरओ अरविन्द प्रसाद अग्रवाल ने पत्रकारों के साथ बैठक कर सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार तथा पेड न्यूज की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की. डीपीआरओ ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया हैंडलर्स एवं डिजिटल पत्रकार प्रत्याशियों के साथ घूमकर उनका एकतरफा प्रचार कर रहे हैं, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और आचार संहिता के विपरीत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्याशियों के पक्ष या विपक्ष में सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे तथाकथित ओपिनियन पोल पूरी तरह गलत हैं और इस पर प्रशासन द्वारा नियंत्रण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान पेड न्यूज पर निगरानी के लिए एक्सपेंडिचर सेल को सक्रिय किया गया है. किसी भी प्रकार के डिजिटल विज्ञापन या पेड न्यूज पर किये गये खर्च को संबंधित प्रत्याशी के चुनावी व्यय में जोड़ा जाएगा. डीपीआरओ ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. डिजिटल मीडिया को भी निष्पक्ष एवं जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए. साथ ही जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील किया है कि यदि कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अकाउंट नियमों का उल्लंघन करता पाया जाये, तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें, ताकि नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >