मई के अंतिम सप्ताह में होगा कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन : अशोक

राजमहल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जा नगर राजमहल हाउस में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कामरेड गुरु प्रसाद हाजरा ने की. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा और अधिक से अधिक संख्या में नये सदस्यों को जोड़कर कमेटी का नवीनीकरण करना आवश्यक है. मुख्य अतिथि अशोक यादव ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी गरीब किसान और मजदूर की पार्टी है और हमेशा मजदूरों की आवाज़ को बुलंद करती रही है. उन्होंने बताया कि आगामी मई के अंतिम सप्ताह में पार्टी का जिला सम्मेलन ऊर्जा नगर में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना होगा. कम्युनिस्ट नेता राम जी साह ने कहा कि जिला सम्मेलन को बेहतर बनाने के लिए सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा और सम्मेलन में पार्टी की विचारधारा को कार्यकर्ताओं के समक्ष विस्तार से रखा जाएगा. इस अवसर पर पशुपति कौल, कन्हाई माल पहाड़िया, दीप नारायण यादव, बाबूलाल किस्कू, डॉ. राधेश्याम चौधरी, राम सुंदर महतो, शंकर गुप्ता, अब्दुल मनीर, फारूक अंसारी, रामस्वरूप, राधा प्रसाद साह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >