महुआरा गांव में कुएं से सात वर्षीय बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप

गायब हुए बच्चे का शव कुएं में मिला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के महुआरा गांव में बुधवार की सुबह एक कुएं से सात वर्षीय बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. मृत बच्चे की पहचान गांव के ही सनप्राज रंगरेज (7 वर्ष), पिता नूर मोहम्मद, के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, सनप्राज बुधवार की शाम से घर से गायब था. बच्चे की मां मनीदा खातून ने बताया कि घर नहीं आने पर उन्होंने सगे संबंधियों से भी खोजबीन की, लेकिन पुत्र का कोई पता नहीं चल पाया. सुबह जब ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में सनप्राज का शव देखा, तो शोर मच गया. शव मिलने के बाद उसकी मां बार-बार रोते हुए बेहोश हो गयीं और कह रही थीं कि सबकुछ छीन गया. सनप्राज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, उनके पिता चार महीने पूर्व हैदराबाद मजदूरी करने गये थे, ताकि दो वक्त की रोटी जुटा सकें. मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजन कुमार राम घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा के आधार पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >