बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में बीएलओ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर सुबोध कुमार ने उपस्थित बीएलओ को निर्देश देते हुए बताया कि एसआइआर को पूरा करने के लिए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ सावधानीपूर्वक कार्य करें और किसी भी सही मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटने न पाये, इस पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. सुबोध कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए नगरी नक्शा के अनुसार सभी घरों की दीवार पर नोटेशनल हाउस नंबर अंकित करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हाउस नंबर केवल वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के कार्य के लिए उपयोग किया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिया कि वोटर लिस्ट में जिन मतदाताओं की फोटो खराब है, उन्हें बदलकर रंगीन फोटो लगायी जाये और छूटे हुए मतदाताओं के नाम भी जोड़ें. बैठक में सुरेश मरांडी, विष्णु मंडल, लोकेश कुमार, प्रमोद मुर्मू समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
नजरी नक्शा के अनुसार हाउस नंबर करें अंकित : सुबोध कुमार

नजरी नक्शा के अनुसार हाउस नंबर करें अंकित : सुबोध कुमार
Copied link
बोआरीजोर प्रखंड में बीएलओ की बैठक आयोजित