मेदनीचक में जुटे समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता, एकजुटता और मानवता पर दिया जोर

मेदनीचक गांव में आयोजित उम्मीद फाउंडेशन के वनभोज कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और समाजहित को लेकर महत्वपूर्ण संवाद हुआ. भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने इसमें हिस्सा लेकर एकजुटता और वंचितों के कल्याण पर जोर दिया.

प्रतिनिधि, बसंतराय. कदमा पंचायत के मेदनीचक गांव स्थित मंदिर परिसर में उम्मीद फाउंडेशन की ओर से आयोजित वनभोज कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और समाजहित पर संवाद का मंच बना. समाजसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किया.

समाजहित पर हुआ विचार-विमर्श

कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, मानवता, वंचित वर्गों के कल्याण और संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया. समाजसेवी सह भाजपा नेता राज आनंद ने कहा कि क्षेत्र के विकास और समाजहित के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है. संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय और एकजुटता जरूरी है.

वंचित वर्गों के कल्याण पर जोर

राज आनंद ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को समझकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करें. उन्होंने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है. सभी जाति और धर्म के लोगों का सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए. समाज के निचले और वंचित तबके को अधिकार दिलाने तथा स्वास्थ्य, शिक्षा समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास होना चाहिए.

विरासत को आगे बढ़ाने की बात

राज आनंद ने कहा कि उनके दादा और गोड्डा के पूर्व विधायक दिवंगत सुमरीत मंडल की सामाजिक सरोकारों की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. जरूरतमंदों तक सरकारी व अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जायेगा.

संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

वनभोज के दौरान कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर सियाराम भगत, दिलीप साह, सीताराम खेतान, चंद्रमोहन यादव, संतोष मंडल, शंभू मिश्र, राधे साह, मो. नेजामुद्दीन, बोबी आलम, विश्वनाथ यादव, सरगुन यादव समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >