तसवीर-15 कलश यात्रा में शामिल महिलाएं. प्रतिनिधि, बोआरीजोर बोआरीजोर के हनुमान मंदिर के पास सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर शनिवार को 251 महिलाएं शामिल हुईं. गाजे- बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. बाजार के तालाब से मंत्रोच्चारण के बाद जल भरवाया गया. पुरोहित अंकेश उपाध्याय ने कहा कि कृष्णा शास्त्री के द्वारा 28 मार्च तक भागवत कथा का प्रवचन किया जायेगा. कथा में पहुंचने वाले श्रद्धालु को किसी भी तरह का परेशानी नहीं हो. इसके लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से कार्य करेंगे. भागवत कथा जिस जगह पर होती है. वह जगह पवित्र हो जाती है. आसपास के ग्रामीण भी भक्ति के सरोवर में डूब जाते हैं. कथा स्थल पर पहुंच कर भागवत कथा सुनते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
