गोड्डा में अप्रैल की शुरुआत में ही तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित

दोपहर के समय सूरज की तपिश से छा गया सन्नाटा

अभी अप्रैल महीने का पहला हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और सूर्य भगवान की तपिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. गोड्डा समेत राज्य के कई हिस्सों में गर्मियों का प्रचंड प्रभाव दिखाई दे रहा है. दोपहर 12 बजे के आसपास ऐसा महसूस होता है मानो आसमान से आग बरस रही हो. तेज गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं. सड़कें, जो सुबह और शाम भीड़ से लबालब रहती हैं, दोपहर के समय सन्नाटे का दृश्य वयां कर रही है. शहर के मुख्य बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है. दुकानदार अब शाम का इंतजार करते हैं, जब तापमान में थोड़ी गिरावट आती है. आवश्यक कार्य से गोड्डा पहुंचे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सत्तू, गन्ने का रस, नींबू पानी और ठंडी लस्सी का सहारा ले रहे हैं.

तापमान में अचानक उछाल

इस साल मार्च के अंत से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. अप्रैल की शुरुआत में पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है. आने वाले तीन दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान गोड्डा का न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. फिलहाल आसमान साफ और धूप तेज होने के कारण गर्मी का असर और बढ़ेगा.

-रजनीश प्रसाद राजेश, मौसम वैज्ञानिक, केवीके गोड्डाB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >