अकीदत के साथ अदा की गयी अलविदा जुमे की नवाज

मुस्लिम समुदाय में उत्साह और भाईचारे का माहौल

महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा, बिशनपुर, कोयला और परसा सहित विभिन्न मस्जिदों में रमजान माह का आखिरी जुमा, यानी अलविदा जुमा, बड़ी श्रद्धा और अकीदत के साथ अदा किया गया. सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल देखा गया. घरों में महिलाएं साफ-सफाई की तैयारियों में जुटी रहीं, वहीं मस्जिदों की सफाई भी अकीदतमंदों द्वारा की गयी. दोपहर करीब 12 बजे से लोग इत्र की खुशबू के साथ नए कपड़े, कुर्ता-पायजामा और टोपी पहनकर मस्जिदों की ओर जाने लगे. मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला. नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था के तहत विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनायी गयी. भारत में चांद दिखने के साथ शनिवार को ईद मनायी जाएगी. बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ गयी है और लोग अपने-अपने तरीके से त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >