बसंतराय प्रखंड के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत बंशीपुर गांव के सरहारी पहाड़ के तराई में शनिवार की रात भव्य मुशायरा होगा. आयोजक समिति द्वारा कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस मौके पर झारखंड सरकार के तीन मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इनमें श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से नामचीन शायर और कवि अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. प्रमुख शायरों में कुंवर जावेद, तबरेज राणा, शहज़ादा कलीम (सुंदर मालेगांव), मनिका दुबे, निखत अमरोही, प्रतिभा यादव और डॉ. हिलाल बदायूनी शामिल हैं. स्थान पर मंच सज्जा, लाइटिंग और ध्वनि व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है. साथ ही सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी आयोजक समिति ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो. आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुशायरे का आनंद लेने की अपील की है. स्थानीय युवाओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है.
बंशीपुर में आज होगा भव्य मुशायरा, तीन मंत्री होंगे शामिल
आयोजक समिति की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी
