पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चर्चों में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पवित्र अवसर बड़े श्रद्धा के साथ मनाया गया. चर्चों में अगिया मोड़, काठीबाड़ी, सिकटिया सहित अन्य स्थानों पर प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. इस अवसर पर फादर राजू हेंब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि ईसाई समुदाय के लिए गुड फ्राइडे अत्यंत पवित्र और भावनात्मक दिन होता है. यह दिन ईसा मसीह के मानवता के कल्याण के लिए किये गये बलिदान और सूली पर चढ़ाये जाने की याद में मनाया जाता है. फादर हेंब्रम ने कहा कि गुड फ्राइडे करुणा और निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का प्रतीक है. यह हमें सिखाता है कि सच्चा त्याग वही है जो दूसरों के कल्याण के लिए किया जाये और इसी भावना से एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है.
पोड़ैयाहाट के चर्चों में मनाया गया गुड फ्राइडे
ईसा मसीह के बलिदान और करुणा के संदेश को याद कर की गयी प्रार्थना
